बहराइच, जुलाई 7 -- फखरपुर, संवाददाता। फखरपुर इलाके के पट्टीकमालपुर गांव में एक परिवार की खुशियां उस समय गम में बदल गई। मंगलवार को होने वाली दो बेटियों की शादी से ठीक पहले भीषण आग लग गई। शादी का सारा सामान और विवाह के लिए जुटाई गई नकदी जलकर नष्ट हो गई। फखरपुर थाने के पट्टी कमालपुर गांव निवासी सहजराम चौहान के घर में 7 जुलाई को दो बेटियों, सरिता और सावित्री की शादी तय थी। सरिता की बारात कोदही से और सावित्री की बारात धर्मापुर से आने वाली थी। बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं तभी अचानक लगी आग ने सब कुछ तबाह कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, उन्होंने बड़ी मुश्किल से खेत की उपज बेचकर और लोगों से उधार मांगकर करीब 50 हजार रुपये की नकदी जुटाई थी। आग पर काबू पाने और सामान को बचाने की कोशिश में परिवार के कई सदस्य और ग्रामीण झुलस गए। घायलों में ...