हजारीबाग, मार्च 14 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल अंतर्गत बगोदर वन प्रक्षेत्र के विभिन्न जंगल इन दिनों भीषण आग की चपेट में है। विष्णुगढ़ के नरकी, गझंडी, कैलुजारा, अलकीलवा, सदारो के जंगल आग की ज्वाला में तप रहे हैं। एनएच 522 स्थित भेलवारा जंगल में भी शनिवार को आग की भीषण लपटें उठती दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके के जंगल में महुआ के पेड़ बहुतायत में हैं। अभी महुआ फूलने का सीजन शुरू हो चुका है। पतझड़ के मौसम होने के कारण जंगल में सूखे पत्तों की भी भरमार है। सूखे पत्तों के बीच महुआ आसानी से नहीं चुना जा सकता। इसी कारण से महुआ चुनने में सुविधा को लेकर लोग सूखे पत्तों में आग लगा देते हैं। जो फैलते हुए पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले रही है। इस तरह कुछ नासमझ लोगों की वजह से पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है। इस आग से न...