अररिया, मार्च 31 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। विगत 10 दिनों पूर्व नरपतगंज समेत पूरे सीमांचल में भीषण आंधी एवं ओलावृष्टि में किसानों के मक्का गेहूं राजमा सेमत अन्य फसलों के हुए व्यापक नुकसान होने के बाद किसानों के मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को राजद नेता मनीष यादव ने नरपतगंज मुख्यालय परिसर में आमरण अनशन पर बैठकर सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस बाबत उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज को दिए ज्ञापन में कहा है कि सीमांचल में अधिकांश गरीब किसान रहते हैं। जो कर्ज लोन आदि लेकर खेती करते हैं लेकिन भीषण आंधी के कारण उनके तैयार फसले तबाह हो गई है। आंधी में फसल तबाह होने से किसानों के समक्ष रोजी-रोटी पर भी आफत होने लगी है। अगर उन लोगों को फसल क्षति का मुआवजा नहीं दिया जाता है तो उनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी उन्होंने बताया कि जब तक...