फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 19 -- कंपिल,संवाददाता। पथरामई गांव में रविवार दोपहर आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते सात परिवारों का लाखों का नुकसान हो गया। इस भीषण अग्निकांड में न केवल घरों का सामान जलकर खाक हो गया, बल्कि दो भैंसों और तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई। आग की लपटों ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अपनी चपेट में ले लिया। रविवार दोपहर लगभग एक बजे गांव निवासी ऋषिपाल के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। तेज हवा के कारण आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऋषिपाल के घर से शुरू हुई आग ने पड़ोस के नन्हे कश्यप, चिरौंजी, दूदेराम, अमरीश, टीकाराम और ऊधो के घरों को भी अपनी जद में ले लिया। यह भी पढ़ें- बलिया बाजार में भीषण अग्निकांड में पांच दुकानें जलीं ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपट...