मोतिहारी, अप्रैल 12 -- रितेश कुमार, आदापुर। आदापुर प्रखंड के नकरदेई गांव में शुक्रवार की देर रात अगलगी की घटना में तीन घर जलकर खाक हो गए। इस हादसे में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के साथ दो भैंस, 10 बकरियां, दो टेंपो, दो बाइक, सिलाई मशीन, कपड़ा-बर्तन, आभूषण और घर में रखा अनाज जलकर नष्ट हो गया। एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई है। जानकारी के मुताबिक, आग की यह घटना उस समय हुई जब सभी लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे। अचानक उठी आग की ऊंची लपटों ने देखते ही देखते तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।अगलगी में सर्फुद्दीन मियां, जाकिर मियां और सलील मियां के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घरों में रखा गेहूं, मसूर, धान समेत अन्य दलहन-तिलहन अनाज भी जलकर खाक हो गया, जिससे पीड़ित परिवारों के साम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.