भीलवाड़ा में 23 लाख के गहनों के लिए पड़ोसी बना कातिल, बुजुर्ग को जलाकर राख नदी में फेंकी
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- राजस्थान के भीलवाड़ा में सोने की ज्वेलरी के लालच में एक पड़ोसी ने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिसने रिश्तों और भरोसे को झकझोर दिया। 23 लाख रुपए की सोने की ज्वेलरी के लिए 70 साल की बुजुर्ग कमला देवी कांकरिया की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छत पर ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए हड्डियां और राख कोठारी नदी में फेंक दी। बुजुर्ग महिला 15 अक्टूबर से लापता थीं। पुलिस ने मामले में पड़ोसी रवि तापड़िया और उसके साथी हीरा सिंधी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। यह मामला भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र स्थित वीर सावरकर नगर का है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों की निशानदेही पर पालड़ी पुलिया के पास कोठारी नदी से महिला की हड्डियां बरामद कीं। इसके लिए जेसीबी की मदद ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.