भीलवाड़ा, जून 2 -- भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में सोमवार को एक लेपर्ड (तेंदुआ) ने आतंक मचा दिया। करीब 2 किलोमीटर के दायरे में दौड़ते हुए उसने 8 लोगों को अपना शिकार बना डाला। हमले में एक 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, वहीं एक बुजुर्ग की आंख नोच ली गई। कई महिलाओं पर घर में घुसकर हमला किया गया। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लेपर्ड का पहला हमला नूवालिया गांव के सोनू भील के बेटे राजवीर (12) पर हुआ। सुबह करीब 10 बजे वह खेत में बकरियां चरा रहा था, तभी झाड़ियों से निकले लेपर्ड ने उसकी पीठ, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर पंजे मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर सोनू भील और अन्य ग्रामीणों ने लाठियों व पत्थरों से उसे भगाया। राजवीर को पहले आसींद और फिर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद लेपर्ड ने थार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.