लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- लखीमपुर। भीरा क्षेत्र में बंधन टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में टेंट हाउस का करीब 7 लाख रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। यह गोदाम भीरा के बंधन टेंट हाउस का था, जिसे संचालक बब्बर सिंह पुत्र शिवचंद्र सिंह ने मनहरिया गांव में बनाया हुआ था। ग्रामीण क्षेत्रों में शादी-ब्याह के सीजन की तैयारी के लिए गोदाम में भारी मात्रा में कपड़ा, गद्दे, कालीन और अन्य सजावटी सामान रखा हुआ था। देखते ही देखते राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि जब तक स्थानीय लोग और संचालक कुछ समझ पाते, लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सूखे सामान और प्लास्टिक के कारण आग तेजी से फैल गई। पीड़ित बब्बर सिंह के अनुसार, इस अग्निकांड में उनका लगभग 7 ल...