लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीरा पुलिस ने सोमवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त बादल पुत्र सेवकराम को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़ा गया अभियुक्त थाना क्षेत्र के ही ग्राम बिजुआ का निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव और कांस्टेबल जगजीवन शामिल रहे। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- बांका : स्थायी वारंटी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- बांका : स्थायी वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...