लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- भीरा थाना पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष रोहित दुबे के नेतृत्व में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कस्बा भीरा के गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों, थाना स्टाफ तथा महिला आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ थाना भीरा गेट से शुरू होकर मेन बाजार व स्टेशन चौराहे होते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुई। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...