बांका, अप्रैल 15 -- बौंसी, निज संवाददाता। भारत रत्न से सम्मानित भारतीय राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। एम.के पब्लिक स्कूल परिसर स्थित वंदना स्थल पर विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य निजात खान सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाओं ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को महान राजनीतिज्ञ समाज से भी और पिछड़ी जाति के उत्थान के लिये कार्य करने वाला बताया। वहीं परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती विद्या मंदिर बौंसी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती: शिक्षा और समानता का संदेश लेकर जुटे छात्र-श...