गढ़वा, फरवरी 23 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत भंडरिया गांव में भीम बराज के समीप डूब क्षेत्र का पानी निकास के लिए बनाई जा रही ड्रेन में भारी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं। ग्रामीण रामयश सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रभु सिंह, रामेश्वर सिंह, धनंजय सिंह सहित अन्य कई ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन ड्रेन का सही तरीके से क्युरिंग नहीं किया जा रहा है। जूट की बोरी या अन्य सामग्री डालकर क्युरिंग होना चाहिए। जब पदाधिकारी जांच करने आते हैं तो क्युरिंग करते हुए दिखा दिया जाता है लेकिन मूल रूप से क्युरिंग नहीं हो रही है। उसके साथ-साथ लगभग 50 मीटर की दूरी में मिट्टी फीलिंग करके बनाया गया है। जहां भरपूर मिट्टी भी नहीं दिया गया और न ही मिट्टी को दबाया गया है। उससे ब...