गुड़गांव, सितम्बर 19 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम ने शुक्रवार को भीम नगर कॉलोनी में अवैध पीजी गतिविधियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई लोगों की शिकायतों और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर की गई। निगम को सीएम विंडो और समाधान शिविरों के माध्यम से कुल छह शिकायतें मिली थीं, जिनमें इस क्षेत्र में अवैध पीजी और निर्माण की जानकारी दी गई थी। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, निगम ने अवैध रूप से चल रहे पीजी को सील कर दिया। इसके अलावा, एक अवैध निर्माण में भी तोड़फोड़ की।एक अन्य शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, एक अवैध दीवार को भी गिरा दिया गया। यह अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरके मोंगिया के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें कनिष्ठ अभियंता अंकित कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौज...