लातेहार, मई 8 -- लातेहार, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अधिसूचित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष भीम कुमार को चतरा लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में अभियान चलाया जाएगा। भीम कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे व प्रदेश प्रभारी के. राजू के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक बदलाव का किया स्वागत यह भी पढ़ें- अनूप सिंह को धनबाद लोकसभा का प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...