बांका, फरवरी 27 -- बांका, निज संवाददाता। भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला इकाई बांका (बिहार) की ओर से शुक्रवार को एससी,एसटी और ओबीसी वर्ग के हक-अधिकारों को लेकर एक रोड मार्च एवं आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन की शुरुआत अंबेडकर छात्रावास, बांका से हुई। कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर महात्मा गांधी को माल्यार्पण किया तथा जेल गेट के समीप बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इसके बाद जुलूस समाहरणालय तक पहुंचा, जहां प्रतिनिधिमंडल ने अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए गए रोक के संदर्भ में सरकार को स्पष्ट पहल करनी चाहिए और इसे लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उनका आरोप था कि इस विषय पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ...