बोकारो, फरवरी 2 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर भीम आर्मी की ओर से रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसकी शुरुआत सेक्टर 2सी के ज्योतिराव फुले मैदान से की गई। शोभायात्रा सेक्टर -2सी से शुरू होकर हवाई अड्डा मोड़, सेक्टर-1 बी, राम मंदिर, पत्थर कट्टा चौक, सेक्टर -5, 6, 8, 9, 4 सिटी सेंटर, नया मोड़ होते हुए पुनः ज्योतिराव फुले मैदान (2सी) में समाप्त हुई। शोभायात्रा के क्रम में संत रविदास आश्रम (सेक्टर -4डी)में शोभा यात्रा में शामिल सभी लोगों ने गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुनः नगर सेवा भवन के पास बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर और नया मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर अजय कुमार ,प्रभुनाथ बौद्ध, जिलाध्यक्ष -ललन राम, राम सिंह चंद्रवंशी, शंभुदास, रविशंकर सिंह, नबी हुसैन अंसार...