हरदोई, जुलाई 26 -- हरदोई। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और छात्रों के विभिन्न संगठनों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। नीट पेपर लीक होने, दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की। नारेबाजी करते हुए सरकार को जमकर कोसा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। साथ ही चेतावन ी दी कि दिल्ली में छात्रों को पीटने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। अन्यथा उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं हाथों में तख्तियां, बैनर लिए हुए पैदल मार्च करते कलेक्ट्रेट पहुंची। कई घंटे तक धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रही है। यह भी पढ़ें- भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के...