हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- फोटो। हल्द्वानी, संवाददाता। भीम आर्मी जिला कार्यालय में समाज सुधारक, दलित चिंतक एवं महान दार्शनिक ज्योतिराव फुले की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों को याद किया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान ने उनके जीवन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि फुले महाराष्ट्र के महान समाज सुधारक, विचारक और लेखक थे, जिन्हें भारतीय सामाजिक क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला और दलितों, महिलाओं तथा पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। आसपा के प्रदेश महासचिव जीवन चंद्र आर्य, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र बेरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज अहमद, जिला मीडिया प्रभारी सुलेमान मलिक, रित...