सीतापुर, फरवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता।सकरन इलाके में सीमेंट देने गए पिकअप सवार भीम आर्मी संगठन के सदस्य को दबंगों ने ट्रैक्टर आगे लगा कर रोक लिया और उसे पिकअप से खींच कर सड़क पर दौड़ा कर पीटा। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने चार नामजद सहित 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सकरन थाना क्षेत्र के दुगाना गांव निवासी अनुज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करने वास्ते सीमेंट देने धनपुरिया गांव गया था। वापस जाते समय दुगाना चौराहा पहुंचा तो क्षेत्र के ही इटौवा निवासी रवि शुक्ला, अंकित शुक्ला, सचिन, विजय शुक्ला व करीब 10 अज्ञात लोगों ने उसकी पिकअप के आगे ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने घेर कर जाति सूचक गालियां देते हुए पिकअप के ...