आगरा, मार्च 10 -- शहर के निकटवर्ती गांव नदरई के भीमसेन मंदिर पर मेला का आयोजन हुआ। भीमसेन मंदिर में चैत्र मास की सप्तमी के दिन आस-पास के क्षेत्रों से आए लोगों ने पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। मंगलवार को नदरई गांव में परंपरागत मेला में उल्लास का माहौल दिखा। नदरई में मेला देखने पहुंचे लोगों ने पहले भीमसेन मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति के दर्शन किए। भीमसेन मंदिर पर लगे मेला में लोगों ने जमकर खरीददारी की। मेला में बच्चों ने झूले झूले व दुकानों से खिलौने भी खरीदे। श्रद्धालुओं ने पारवारिक परंपराओं के अनुसार छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। मेला में शहर के साथ ही समीपवर्ती गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देर शाम तक मेला चलता रहा। मेला में सुरक्षा को द्रष्टिगत रखते हुए पुलिस बल की भी तैनाती रही।

हिंदी हिन्दुस्...