बांदा, अप्रैल 13 -- बांदा, संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने भीमसेन से खैरार खंड का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण यान से भीमसेन-खैरार रेल खंड में चल रहे दोहरीकरण कार्य का जायजा लिया। हमीरपुर रोड स्टेशन, भरुआ सुमेरपुर स्टेशन एवं रागौल स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इन स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था, स्टेशन मास्टर कक्ष, एसएम पैनल, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा की गई। रागौल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने हेतु नए वेटिंग एरिया के निर्माण एवं चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने के निर्देश दिए गए। खैरार स्टेशन व यार्ड का निरीक्षण कर निर्देश दिए। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...