बरेली, जून 26 -- श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में गुरुवार को भीमसेनी एकादशी (निर्जला एकादशी) श्रद्धा भाव से मनाई गई। मंदिर में राधा कृष्ण का दरबार विशेष रूप से आम के बगीचे के रूप में सजाया गया। साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मीठे शरबत की छबील का वितरण किया गया। पंडित रामनरेश मिश्रा ने एकादशी कथा की। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी सभी 24 एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है। जो भक्त पूरे नियम से इस दिन निर्जला उपवास रखकर भगवान विष्णु की आराधना करते हैं, उन्हें सीधे वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। शरबत वितरण कार्यक्रम में बृजमोहन कक्कड़, घनश्याम सपरा, लविश अरोरा, गोपाल आनंद, नवीन आनंद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर प्याऊ शिविर लगाकर प...