गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम। भीमसेना के राष्ट्रीय प्रमुख और संविधान सुरक्षा पार्टी के संस्थापक नवाब सतपाल तंवर को फोन पर एक अज्ञात युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे हैं। यह आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर-50 में शिकायत दी गई है। तंवर के मुताबिक रविवार दोपहर दो बजे उनके पास कॉल आई थी। उन्हें जातिसूचक शब्दों से कॉलकर्ता ने अपमानित किया। उसे एक गैंगस्टर का नाम लेकर धमकाया गया। कुछ राजनेताओं के नाम लेकर बोला कि उन्होंने उसे मारने के लिए बोला है। उन्होंने बताया कि कॉलकर्ता ने पहले अपने आपको गुजरात का निवासी बताया, फिर खुद को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.