हिन्दुस्तान, मार्च 12 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात भीमसेना प्रमुख और संविधान सुरक्षा पार्टी (एसएसपी) के सुप्रीमो नवाब सतपाल तंवर की कार पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में कार के शीशे चकनाचूर हो गए। सतपाल तंवर बाल-बाल बच गए, हालांकि कांच लगने से उनके हाथ और गले पर हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।कार के शीशे टूटकर बिखर गए जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम निवासी नवाब सतपाल तंवर परिवार के साथ देवबंद क्षेत्र के गांव गुनारसा में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार देर रात वह पत्नी एडवोकेट निशा तंवर की दवाई लेने देवबंद के एक मेडिकल स्टोर पर गए थे। वहां से वापस गुनारसा लौटते समय बीच रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.