रायबरेली, मई 8 -- हरचंदपुर (रायबरेली), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के थानाक्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ कर दी। सुबह इसकी जानकारी से पूरे गांव में तनाव फैल गया। थोड़ी ही देर में मौके पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौके पर एसडीएम सदर, एसडीएम महाराजगंज और सीओ समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों के अनुसार, गांव में शांतिपूर्ण माहौल है। एसडीएम सदर गौतम सिंह ने बताया कि थाना हरचंदपुर के गांव के पूरे पंडित मजरे अजमतउल्लागंज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। ग्रामीणों में इससे आक्रोश फैला था। मौके पर पता चला कि आंबेडकर प्रतिमा थर्माकोल से बनी थी। बीते दिनों तेज आंधी ...