बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। बाजार के महादेव स्थान परिसर में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता करते हुए रामाशीष चौहान ने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर मानव कल्याण सोसायटी की ओर से विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को कॉपी, कलम, वस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर राम प्रवेश प्रसाद, किशोरी प्रसाद बिंद, जनार्दन प्रसाद, ललन कुमार, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...