लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- लखीमपुर। भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। जिसको लेकर पुलिस, प्रशासन, बीएसपी के कार्यकर्ता और संयोजकों के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की गई है।कोतवाली परिसर में सीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगामी 14 अप्रैल को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता और गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर शांति पूर्वक हर्षोल्लास से जयंती मनाने को लेकर रूट चार्ट और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ समाज सेवकों से सुझाव मांगे हैं। निरीक्षक उमेश चौरसिया ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर निगरानी की व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...