पटना, दिसम्बर 12 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भीमबांध वाइल्ड लाइफ सेंचुरी (भीमबांध वन्यजीव अभयारण्य) के समग्र विकास के लिए शीघ्र विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर उन्होंने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर के साथ शुक्रवार को बैठक भी की। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना प्रस्ताव में वन अनुभव केंद्र सह कार्यशाला एवं प्रशिक्षण केंद्र, वेलनेस सेंटर, योग ग्राम, आयुर्वेद केंद्र, इनडोर गतिविधि क्षेत्र, कैफेटेरिया-भोजनालय, प्रशासनिक भवन, रेस्टोरेंट और सभा कक्ष, गरम पानी की झील, ट्री हाउस सह कॉटेज, व्यू प्वाइंट, ट्रैकिंग मार्ग, लैंडस्केपिंग, भीम सेन कुंड आदि का निर्माण शामिल करें। साथ ही इसमें बेलाटांड़, चोरमारा, नारोकॉल, बहेरातानड़, बघेल, कुकुरझाप धाम, खड़गपुर झील और भौराकोल झी...