वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी। भीमनगर (कैंट) में बीते 14 अप्रैल की रात चाकू से हमले में जख्मी 30 वर्षीय चाय विक्रेता उजाला की रविवार को मौत हो गई। प्रकरण में कैंट पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी है। वहीं, इस मामले में मुख्य आरोपी ने शनिवार को ही कोर्ट में समर्पण कर दिया था। उजाला भीमनगर में सड़क किनारे चाय, बिस्किट, प्लास्टिक ग्लास आदि की दुकान चलाता था। 14 अप्रैल की रात करीब 12:10 बजे उजाला अपनी पत्नी पिंकी के साथ दुकान पर ही सो रहा था। तभी क्षेत्र का गोलू अपने एक साथी के साथ पहुंचा। दुकान के पास शराब पीने से मना करने पर गोलू और उजाला में विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- चाकू से हमला कर किया घायल गोलू और उसके साथी ने उजाला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया था। पेट और पैर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया...