आगरा, मार्च 30 -- शहर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय भीमनगरी समारोह को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समारोह स्थल जीजीआईसी मैदान और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर बनाने के लिए निगम प्रशासन ने युद्धस्तर पर विकास कार्य शुरू करा दिए हैं। इस योजना के तहत पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, आंबेडकर वाटिकाओं के सौंदर्यीकरण और मरम्मत सहित कुल 38 कार्य कराए जाएंगे। नगर निगम द्वारा कराए जा रहे इन 38 कार्यों में से 20 कार्यों के टेंडर 28 मार्च को खोले जा चुके हैं। इन कार्यों पर तेजी से काम शुरू करा दिया गया है, ताकि समारोह से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकें। शेष कार्यों के लिए भी जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।प्रभारी मुख्य अभियंता (निर्माण) अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि भीमनगरी क्षेत्र में विकास कार्यों को प्...