आगरा, अप्रैल 13 -- आंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहर में निकलने वाली भव्य आंबेडकर शोभायात्रा को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शोभायात्रा मार्ग पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं, ताकि अनुयायियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नगर निगम द्वारा शोभायात्रा मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए करीब 200 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। ये सफाईकर्मी सुबह और शाम की दो पालियों में काम करते हुए पूरे मार्ग को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।सहायक यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती शहर में निकलेगी शोभायात्रा, डायवर्ट रहेंगे रूट नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा, जिसके लिए नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.