हल्द्वानी, मार्च 17 -- भीमताल सीट पर सियासी हलचल, 12 कांग्रेस नेताओं ने ठोकी दावेदारी - बोले-अबकी पैराशूट या दलबदलू प्रत्याशी नहीं होगा स्वीकार- स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग, एकजुट होकर जिताने का दिया भरोसाराजनीतिक दांव-पेंच :हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भीमताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस की राजनीति गरमाने लगी है। सोमवार को कांग्रेस से जुड़े 12 वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर पार्टी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की। नेताओं ने साफ कहा कि इस बार भीमताल सीट पर किसी भी पैराशूट या दलबदलू प्रत्याशी को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।नेताओं ने पार्टी हाईकमान से मांग की कि क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे स्थानीय और स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाए। उन्होंने एक स्वर में कहा ...