हल्द्वानी, जनवरी 2 -- भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के पतलोट में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आदि से जुड़ी समस्याओं को उठाया। पूर्व दर्जाधारी हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में हो रहे गुलदार के हमले की रोकथाम की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में दो महिलाओं की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने क्षेत्र में शिकारी को तैनात कर गुलदार को मारने की मांग की। हरीश पनेरु ने कहा कि क्षेत्र के स्कूली बच्चों, कामकाजी महिलाओं में डर बना हुआ है। उन्होंने उप जिलाधिकारी धारी को ज्ञापन सौंपकर गुलदार को मारने की मांग की। कहा कि अगर शिकारी तैनात नहीं किए गए तो ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...