भीमताल में वाहन पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
नैनीताल, मई 14 -- भीमताल। भीमताल-हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और परिचालक बाल-बाल बचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अचानक असंतुलित हो गया और सड़क पर पलट गया, जिससे मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे लोग घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गए। वाहन चालक पंकज कुमार ने बताया कि वह सामान लेकर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन से नियंत्रण खो जाने के कारण हादसा हुआ। हादसे में उनके साथ मौजूद परिचालक मयंक भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में भीमताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया। चालक पंकज कुमार और परिचालक मयंक दोनों भीमताल के निवासी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.