नैनीताल, मार्च 7 -- भीमताल, संवाददाता। नगर में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने गुलदार का शव देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। विभाग ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान मिनी स्टेडियम के पास नाली में एक गुलदार का शव दिखाई दिया। वन क्षेत्राधिकार विजय मेलकानी ने बताया कि सूचना पर टीम को रवाना किया। शव को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...