हल्द्वानी, मई 27 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक कैडा ने बताया कि यात्रा मिनी स्टेडियम से गोरखपुर चौराहा, मल्लीताल बाजार और रामलीला मैदान तक निकली गई। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है। वहीं सेना आधुनिक संसाधनों से भरी हुई है। भारतीय सेना गोली का जवाब गोलों से देने में सक्षम हैं। इस दौरान तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, कृष्ण चंद्र, कमलेश रावत, भावना मेहरा, कमला आर्य, प्रकाश कनौजिया, गोपाल कृष्ण भट्ट, नितिन राणा, महेश जोशी, डीके शर्मा, सीमा बोरा, पुष्कर मेहरा, पंकज जोशी, प्रदीप पाठक, लाल सिंह, अरुण कांडपाल, रविंद्र रौतेला, मीनाक्षी आर्य, लीला जोशी, सीमा बोरा, वि...