भीमताल में पकड़े गए गो तस्करी के आरोपियों को भेजा जेल
नैनीताल, अप्रैल 16 -- भीमताल, संवाददाता। भीमताल में गो तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर पकड़े गए तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।बुधवार देर शाम जंतवाल गांव में लोगों की सतर्कता पर पुलिस ने एक ट्रक से आठ मवेशियों को बरामद कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाक केस दर्ज किया। इस घटना के बाद गुरुवार को लेकर लोगों और भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, सभासद उमेश पाठक और दीपक कुमार आर्य बंटी ने भीमताल में संचालित मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग उठाई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि घटना के बाद संबंधित मीट की दुकान की जांच की गई। जिसमें कई अनियमितताएं पाई गईं। इसके आधार पर दुकान को बंद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं थानाध्यक्ष भीमताल राजेश कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.