नैनीताल, मई 3 -- भीमताल, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे के नेतृत्व में रविवार को भीमताल क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ लगभग 20 शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भागीदारी निभाई। भीमताल झील के आसपास सफाई की गई। प्रतिभागियों ने झील किनारे से कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें जनसहभागिता बेहद जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.