भीमताल में कृष्णचरितामृत के 'अष्टम सोपान' का लोकार्पण
नैनीताल, सितम्बर 20 -- भीमताल, संवाददाता। संत स्वामी वनखंडी आश्रम मल्लीताल में श्रीश्री 1008 स्वामी अखंडानंद सरस्वती महाराज के निर्देशन में रविवार को आध्यात्मिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महेश कुमार वर्मा की ओर से रचित 'कृष्णचरितामृत' के अष्टम सोपान, विजय पर्व एवं 'गीतामृत' का विधिवत लोकार्पण किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. हेम चंद्र दुबे ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए, इसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दर्शन भी है। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश मिलते हैं। कार्यक्रम का संचालन तरुण जोशी ने किया। इस अवसर पर व्यास नीरज महादेव, दर्जाधारी मोहन पाठक, गिरीश बहुगुणा, आनंद दुबे, चन्द्र शेखर सेमवाल, ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.