नैनीताल, अगस्त 2 -- भीमताल। भीमताल बाजार में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सक्षम गौतम को मृत घोषित कर दिया। रविवार को भीमताल पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एस आई महेंद्र राज ने बताया घटना देर रात शनिवार की है वहीं पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे के कारणों की जांच की जा रही है अभी कोई भी तहरीर नहीं मिली है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...