भागलपुर, जून 15 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की रामपुर खुर्द पंचायत के भीमकित्ता गांव में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्ष से आठ लोग जख्मी हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नाथनगर रेफरल अस्पताल भेजा। जहां से चार गंभीर घायलों को डॉक्टर ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायलभूमि विवाद का विवरण मिली जानकारी के मुताबिक विनोद यादव और पवन यादव पड़ोसी हैं और इनके बीच करीब एक साल से चार धुर की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस जमीन विवाद को लेकर पूर्व में भी मारपीट हुई थी। हाल ही में उक्त जमीन को लेकर अंचल कार्यालय नाथनगर में सीओ की मौजूदगी में सुनवाई भी हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष को लॉ ए...