मधेपुरा, अप्रैल 7 -- कुमारखंड ,निज संवाददाता । प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में सोमवार को जेई, पीटीए, रोजगार सेवक सहित सभी कर्मियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई । मनरेगा पीओ अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में पीओ ने कहा कि युक्त धारा पोर्टल के तहत सभी 21 पंचायत के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 को लेकर नयी भीबीजीरामजी योजना प्रविष्ठ (अपलोड) किया गया है उसकी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य को पूरा कर लेना है। मौके पर ईकेवाईसी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पीओ अभिषेक आनंद ने पंचायत में किए गए कार्य योजना का जिओ टेग कर 3 दिनों के अंदर पेंडिंग फाइलों को पूर्ण करने का निर्देश दिय...