भीतिया बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा- विधायक मनोज यादव
बांका, मई 25 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने रविवार को प्रखंड के दक्षिणी कोझी पंचायत स्थित भीतिया बांध, बिलासी पुल एवं हाहा गोड़ा चेक डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भीतिया बांध को जल्द ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां आसपास के क्षेत्र के लोग नौका विहार सहित अन्य पर्यटन सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि भीतिया बांध प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर क्षेत्र है और इसे आकर्षक पर्यटन केंद्र बनाने की व्यापक योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को लेकर बिहार सरकार स्तर पर पहल शुरू हो चुकी है। यह भी पढ़ें- निजी निवेश से राज्य में पर्यावरण पर्यटन बढ़ेगा इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर योजना की जानकारी दी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.