बांका, अप्रैल 21 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बांका-बेलहर मार्ग पर भीतिया पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार संध्या करीब 6:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति घायल हो गए।घायलों की पहचान शंभूगंज प्रखंड के कोयलीजोर निवासी ललन कुमार और उनकी पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। दोनों बाइक से बांका की ओर जा रहे थे, तभी अचानक बाइक असंतुलित हो गई और दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वहां से गुजर रहे पत्रकार दीप रंजन सिंह ने फुल्लीडुमर अस्पताल में फोन कर एंबुलेंस मंगवाई। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- वाहन दुर्घटनाओं में महिला सहित आठ लोग घायल स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे एक बिजली पोल गिरा हुआ है। उसी से बचने के प्रयास में बाइक असं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.