बलिया, अप्रैल 23 -- बलिया, संवाददाता। मुंडन संस्कार के लिए जनपद के अलग-अलग हिस्सों से बस, पिकअप के साथ ही अन्य वाहनों से लोगों के गंगा तट पर पहुंचने का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया। इसका असर यह हुआ कि तड़के शहर के टीडी कॉलेज चौराहा से शिवराम गंगा घाट तक करीब पांच किमी की परिधि में जाम लग गया। आवागमन समान्य करने के लिए सुबह से ही पुलिस के जवान प्रयास करने लगे।मुंडन संस्कार पर भीड़ होने की सम्भावना पहले से ही थी। यहीं कारण था कि नगर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज बिचलाघाट रंजीत विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी सतनी सराय शशांक पांडेय तथा करीब डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ गंगा तट पर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गंगा में डूब रहे छह में से दो को बचाया, चार डूबे इसी बीच एक के बाद एक युवकों और किशोरों की डूबने की घटनाएं हो गयी। पुलिस के जवानों ने लोकल गोता...