बेगुसराय, मार्च 23 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना के जेके स्कूल के समीप एनएच-31 पर रविवार को एक शातिर चोर एक बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली झपटकर फरार हो गया। पीड़िता के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने चोर को खदेड़कर स्टेशन परिसर में घेर लिया। इसी दौरान भीड़ से घिरते देख चोर ने साक्ष्य मिटाने के लिए झपटमारी कर अपने पास रखी सोने की कान बाली को निगल लिया। उसके बाद लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद लोगों ने उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। पुलिस के समक्ष शातिर चोर ने अपना परिचय लोहियानगर थाने के बाघा निवासी स्व. महेन्द्र साह के पुत्र अनिल साह के रूप में दिया है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि 24 घंटे के बाद भी चोर के पेट से सोने की कान बाली नहीं निकली है। उसके पेट से सोने की कान बाली निकालने का प्रयास किया जा र...