नई दिल्ली, जुलाई 10 -- राघव जुयाल के जन्मदिन की पार्टी में इंडस्ट्री के कई पॉपुलर चेहरे नजर आए। इन चेहरों में राहव जुयाल के दोस्त आर्यन खान और बिग बॉस 13 में नजर आईं शहनाज गिल भी शामिल थे। राघव की बर्थडे पार्टी के कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में राघव और शहनाज एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इन वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों की डेटिंग की चर्चा होने लगी है। इन वायरल वीडियो पर कुछ लोगों ने सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया है।फिर शुरू हुई राघव और शहनाज की डेटिंग की चर्चा साल 2023 में सोशल मीडिया पर शहनाज गिल और राघव जुयाल की डेटिंग की चर्चा शुरू हुई थी। उस वक्त न तो शहनाज और न राघव ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी। अब दोनों की वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं क्या राघव और शहनाज...