संवाददाता, नवम्बर 21 -- यूपी के हमीरपुर में मौदहा में गुरुवार को भतीजे ने चाची को कुल्हाड़ी से काट डाला। ग्रामीण तमाशबीन बने रहे। हत्या के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लहराते हुए भाग निकला। एसपी के मुताबिक कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। करहिया गांव निवासी मेड़ेलाल आरख की 62 वर्षीय पत्नी कल्ली गांव में अकेले रहती थी। उसका पति और दो लड़के कानपुर में रहकर काम करते हैं। कल्ली का अपने पारिवारिक भतीजे धर्मेंद्र से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार सुबह 9:30 बजे के आसपास कल्ली पड़ोसन के घर से लौट रही थी। तभी घर के पास उसे धर्मेंद्र मिला। वह कुल्हाड़ी लिए था। धर्मेंद्र ने कल्ली के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ एक के बाद एक कई प्रहार कर दिए। गर्दन और सिर पर कई वार करने से कल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। फील्ड यूनिट ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.