लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- सोमवार को दोपहर छोटी काशी के शिव मंदिर परिसर में एक 3 वर्षीय बच्ची भीड़ के बीच अपने परिवार से बिछड़ गई। बच्ची अपना नाम माता पिता का नाम व पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। इस दौरान मोहल्ला तीर्थ निवासी विशाल बाजपेई बच्ची को सुरक्षित अपने साथ लेकर स्थानीय कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ व संपर्क साधा। लगातार प्रयास के बाद करीब दो घंटे में बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया गया। इसके बाद बच्ची को सकुशल उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची की पहचान 3 वर्षीय स्नेहा पुत्री सतीश पुत्र कन्हैया लाल निवासी ढका घनश्याम थाना बंडा जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई। बच्ची की माता संध्या हैं। परिजनों ने बच्ची के सुरक्षित मिलने पर पुलिस व मददगारों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस...