प्रयागराज, जनवरी 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को मेला प्राधिकरण के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या के स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि भीड़ प्रबंधन का विशेष प्लान बनाएं और समन्वय के साथ काम करें। मंत्री ने पर्याप्त मात्रा में साइनेज सही जगह लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रमुख स्नान पर्वों के बीच बहुत कम अंतर है। ऐसे में श्रद्धालु बहुत अधिक जुटेंगे। इसलिए सतत निगरानी की जरूरत है। अफसर समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि तमाम बार शिकायत आती है कि रेहड़ी पटरी दुकानदारों को अनावश्यक परेशान किया जाता है। यह ध्यान रखें कि उनकी आजीविका का साधन यही काम है। अगर किसी मार्ग पर श्रद्धालुओं का अ...